फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी जेल गया, अन्य की तलाश में छापेमारी

Fri, 24 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिभानपुर में शव दफनाने को लेकर हुए बवाल और युवक की हत्या के मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान विजयी सिंह को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। जबकि हिरासत में लिए गए चार से पूछताछ कर घटना के अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


कब्रिस्तान की जमीन और उसमें शव दफनाने को लेकर हुए विवाद में हरिभानपुर में बुधवार को दो वर्गों में बवाल हो गया था। इस दौरान एक पक्ष के काजू की मौत हो गई थी जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मामले को लेकर 20 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की धरपकड़ के लिए गहरपुर और तारापुर में पुलिस की छापेमारी जारी है। इसके चलते दोनों गांवों के अधिसंख्य लोग घर छोड़कर भाग निकले हैं। उनके दरवाजों पर बंधे पशुओं को कोई चारा-पानी तक देने वाला नहीं है।

चट्टी-चौराहों पर भी चाय-पान की इक्का-दुक्का दूकानें ही खुलीं। गांवों में छाई खामोशी बीच-बीच में पुलिस की गाड़ियों के सायरन से टूट रही थी। गांव में तीन क्षेत्राधिकारी, छह थानेदार के साथ दो कंपनी पीएसी कैंप किए हुए है। पुलिस वाहनों के सायरन की आवाज से हरिभानपुर, तारापुर, गहरपुर के अलावा कालिकाधाम, बाराडीह, जगतीपुर, गैरहां सहित आसपास के गांवों में भी लोग सहमे नजर आए। कपसेठी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी नामजद अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें