फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में दरोगा के घर सात लाख की चोरी

Sat, 19 Dec 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने इस बार पुलिस को खुली चुनौती दी है। यातायात पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित परिसर में रहने वाले एलआईयू के दरोगा राजेश कमार पांडेय के घर को चोरों ने गुरुवार की रात खंगाल दिया। नगदी समेत करीब सात लाख के गहने चुरा ले गए। मौके पर डाग स्क्वाड समेत पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।  दरोगा परिवार के साथ 13 दिसंबर को अंबेडकर नगर स्थित गांव गए थे। पड़ोसियों की सूचना के बाद वह शुक्रवार की दोपहर वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन


एलआईयू में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय परिवार के साथ यातायात पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हास्टल में रहते हैं। अर्दली बाजार चौकी इंचार्ज पर्व कुमार सिंह भी इसी हास्टल में रहते हैं। हास्टल अर्दली बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में आता है। राजेश कुमार 13 दिसंबर को अपने गांव चले गए थे।

 शुक्रवार की सुबह हास्टल में रहने वाले पुलिसकर्मियों ने राजेश के मेन गेट का दरवाजा टूटा हुआ देखा। राजेश को सूचना देने के बाद वह गेट में ताला बंद कर दिया गया। दोपहर बाद करीब तीन बजे वह पुलिस लाइन पहुंचे। गेट खोलकर मकान की जांच करने पर पता चला कि चोरों ने बेडरूम में रखी आलमारी को तोड़ दिया था। आलमारी में रखे 10 हजार रुपये नगद समेत करीब सात लाख के  गहने चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें