उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इसके बाद इलाके में तनाव की स्थित बन गई है। जिससे मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के खरडीहा स्थित इंटर कॉलेज परिसर में मौजूद शिव मंदिर में अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां पर दो समुदायों में तनाव पैदा हो गया। तनाव की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे एडीएम राजेश सिंह ने बताया कि शिव मंदिर में अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की है, जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में तनाव पैदा हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।