फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में छेड़छाड़ को लेकर पत्थरबाजी-आगजनी,  कई घायल, कर्फ्यू जैसे हालात

Mon, 02 Oct 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बवाल के दौरान सिकंदरपुर में जलती बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया के सिंकदरपुर कस्बे के संघ स्थान के समीप शनिवार की देर शाम मेला देखने जा रही महिलाओं के साथ दूसरे समुदाय के लोगों के छींटाकशी करने से शुरू हुए मारपीट व पथराव की घटना ने रविवार को बड़े बवाल का रूप ले लिया।
विज्ञापन


भीड़ ने बाजार की कई दूकानों में तोड़फोड़ के बाद आगजनी कर कई बाइक और ई-रिक्शा को फूंक दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर व आंसू गैस के गोले छोड़कर हालत पर काबू पाने की कोशिश की पर देर शाम तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आई थी। डीआईजी और कमिशनर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

रविवार की सुबह दूसरे पक्ष द्वारा पथराव करने की अफवाह फैसले पर एक समुदाय के लोगों ने जुलूस के दौरान जमकर बवाल किया और कस्बे केएक सभासद की दूकान पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कई दूकानों के शेड तोड़ दिए गए। पुलिस ने किसी तरह शांति कराई कि शाम होते ही एक बार फिर हमले की अफवाह के बाद सड़क पर उतरी भीड़ ने कई बाइकों, ई-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर उन्हें आग के हवाले कर दिया।

यहीं नहीं कई दूकानों में भी आगजनी की गई। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज कर आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े। इस दौरान बवाल में सुनील कुमार (25), मुकेश कुमार (37), लखन गुप्ता (24), डब्लू गुप्ता (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत की जानकारी होते ही डीआईजी व कमिशभनर भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। देर शाम उन्होंने सिकंदरपुर थाने में दोनों पक्षों के साथ बैठक की।

वाराणसी के एडीजी जोन बी महापात्रा ने बताया कि सिकंदरपुर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। मंडलायुक्त और डीआईजी आजमगढ़ मौके पर हैं। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग जारी है। जिसने भी माहौल को बिगाड़ा या इसकी साजिश रची है, सभी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। - 
 
विज्ञापन

कस्बा में धारा 144 लागू

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी और डीएम। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि सिकंदरपुर में कस्बा में धारा 144 लगाई गई है और उसका कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हालात फिलहाल काबू में है, लेकिन ज्यादा बिगड़े तो कड़े निर्णय या कर्फ्यू भी लगाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें