उसकी पहचान ओरगाई गांव निवासी विपिन देव पांडेय(17) पुत्र रमाशंकर के रूप में की गई। परिवार के लोगों के मुताबिक वह दिन में टेंट हाउस पर गया हुआ था। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। उसकी साइकिल घटना स्थल से कुछ दूरी पर मिली है, जबकि चप्पल भी पास में ही मिली हैं।
मृतक के पिता ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस भी परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की पड़ताल में जुट गई है। रविवार की सुबह से ही मर्चरी हाउस पर भीड़ लगी हुई है। वहीं पुलिस किशोर के मौत का पता लगाने में जुट गई है।