फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक गांव में किशोर और किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 26 Jul 2020 03:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के महना गांव में किशोर-किशोरी की शनिवार की देर रात अपने-अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे।

विज्ञापन

उधर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


महना गांव निवासी किशुन शर्मा का पुत्र अमीत(16) को रात दो बजे अचानक पेट में दर्द के साथ उल्टी शुरू हो गई। जब तक परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचते रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर फातिमा(15) को भी देर रात 12 बजे उल्टी शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी मे जुटे ही थे कि उसकी भी मौत हो गई। दोनों का मकान करीब 200 मीटर दूर पर स्थित है। किशोर के परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही गहमर गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिए।

उधर घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को कब्जे में लेने के साथ छानबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में करीब आठ माह से प्रेम-संबंध चल रहा था। सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। अभी तक को तहरीर नहीं मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें