पुलिस का मानना है कि इस बीच चाबी देने का विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने बड़े आराम से दुकान को खंगाला, लेकिन दो हजार रुपये के करीब सिक्के पड़े थे। जिसको सभी नहीं ले गए। वहीं दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि रात में शराब पीने के लिए पहुंचे युवकों को राम जी ने नमकीन देने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।
इसके बाद हत्यारों ने दुकान से नमकीन लेकर शराब पी। मौके से दो खाली शराब की शीशी मिली। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। मौके पर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की क्षमता कम होने के कारण यह वारदात कैद नहीं हो पाई।
बीएचयू में सुरक्षा के लिए 620 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, घटनास्थल के पास तैनात सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार रात में घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर तैनात रहा लेकिन उसको सुबह साढ़े सात बजे वारदात की जानकारी हुई। विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह से हुई हत्या की जानकारी मिलने के बाद पूरे परिसर में चर्चा का विषय बन गया है जबकि इसके पहले बीते 2 अप्रैल को हत्यारों ने गोली मारकर छात्र गौरव सिंह बग्गा की हत्या कर दी थी।