फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में छात्र ने प्रोफेसर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, जांच शुरू

Sat, 30 Nov 2019 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आईआईटी के छात्र ने एक प्रोफेसर पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। समाज विज्ञान संकाय के अधिकारियों का कहना है कि आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल साइंस फैकल्टी के राजनीति विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर पर आईआईटी के छात्र ने  शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से न्याय की गुहार लगाई है। सूत्रों के अनुसार आईआईटी बीएचयू के छात्र के शोषण संबंधी शिकायत को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

पूरे मामले को इंटरनल कंप्लेन कमेटी को जांच के लिए भेज दिया गया है। इस संदर्भ में सोशल साइंस के डीन प्रो. आरपी पाठक का कहना है कि शिकायती पत्र मिला था। उसके आधार पर मामले की जांच कमेटी द्वारा कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें