फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : जिसके साथ खाई थी जीने मरने की कसम, उसी ने दिया धोखा

Sat, 04 Feb 2017 06:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, अनपरा
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिस प्रेमी ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। उसी ने छह माह पूर्व युवती को अनपरा लाकर सौदा कर डाला। यहां उसका नाम बदलकर महज दस हजार रुपये में एक युवक से शादी करवा दी। शुक्रवार की भोर में मौका पाकर पीड़िता भाग निकली।
विज्ञापन


मामला थाने पहुंचा तो जो सच्चाई सामने आई उसने हर किसी को अवाक कर दिया। अनपरा पुलिस ने प्रकरण से देवरिया पुलिस को अवगत करा दिया है। वहां से भी प्रकरण को लेकर छानबीन शुरू हो गई है। देवरिया के बनकटा मिश्र गांव निवासी किशोरी देवरिया कस्बे में अपने मामा के यहां रहकर वहीं के एक इंटर कालेज में पढ़ाई कर रही थी। हाईस्कूल में पढ़ने वाली पीड़िता को देवरिया का ही एक टेम्पो वाला रोजाना स्कूल ले जाकर छोड़ता था। बताते हैं कि इस दौरान उसने उसे अपने प्रेमजाल में फांस लिया।
विज्ञापन


इसके बाद छह माह पूर्व वह उसे बहला-फुसलाकर अनपरा स्थित अपने ससुराल ले आया। पीड़िता के मामा का आरोप है कि वहां उसने दस हजार में युवती का सौदा कर, दूसरी बिरादरी के एक युवक से शादी करा दी। युवक भी इन दिनों काम के सिलसिले में बाहर है।

मौका पाकर पीड़िता शुक्रवार की भोर में चार बजे भाग निकली। शनिवार को उसके कथित श्वसुर तहरीर लेकर थाने पहुंचे। जब पुलिस ने इसकी सच्चाई जांची तो पता चला कि मामला कुछ और है। सेलफोन पर हुई वार्ता में पीड़िता के मामा ने भी इसकी पुष्टि की।

बताया कि छह माह पूर्व ही देवरिया थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई गई है। उधर, सीओ देवरिया राजेश कुमार और एसएचओ देवरिया कोतवाली विजय सिंह गोंड़ ने बताया कि उन्हें भी यह जानकारी मिली है। पीड़िता की तलाश के साथ अनपरा पुलिस से संपर्क कर जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें