फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक पर एफआईआर

Thu, 13 Jul 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
Crime shimla
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में करीब दो सौ बीघा वन भूमि कब्जाने के मामले में बुधवार को पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री कैलाशनाथ सिंह यादव और उनके पुत्र एवं बसपा के पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव पर एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन


यह कार्रवाई जोगेंद्रा सेक्सन के वन दरोगा रफीक अहमद की तहरीर पर की गई। दो वर्ष पूर्व सूबे के तत्कालीन मुख्य वन संरक्षक भू-अभिलेख एवं वन बंदोबस्त एके जैन ने योगेंद्रा में एक राजनेता द्वारा दो सौ बीघे से अधिक जमीन कब्जाने की रिपोर्ट शासन को भेजी थी।

इसके एक माह बाद ही उनका तबादला कर दिया गया था पर मामला सुर्खियों में बना रहा। बाद में एनजीटी ने धारा चार की जमीनों की जांच का आदेश दिया गया तो एक बार फिर से इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई। तहरीर के मुताबिक पिछले माह प्रशासन और वन महकमे की टीम की मौजूदगी में जमीन की नापी कराई गई।
विज्ञापन


इसमें दो सौ बीघे जमीन पर कब्जे की पुष्टि हुई। इसके बाद तीन जुलाई को दुद्धी में ‘एंटी भू माफिया समिति’ की बैठक हुई। इसमें एसडीओ रेणुकूट आनंद वर्मा की तरफ से मामला उठाया गया, जिस पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। सात जुलाई को एसडीएम दुद्धी भानु प्रताप सिंह ने डीएफओ को एफआईआर एवं अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया।
'
इस पर सूबे के पूर्व मंत्री कैलाशनाथ यादव और उनके बेटे एवं ओबरा के पूर्व विधायक सुनील कुमार सिंह के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। एसपी आरपी सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

इस बारे में पूर्व मंत्री कैलाशनाथ सिंह यादव ने कहा कि उन पर और उनके पुत्र के खिलाफ यह पूरी कार्रवाई राजनीति के तहत की गई है। जिस वन भूमि पर कब्जे के आरोप में उन पर एफआईआर हुई है, उसमें कई लोगों की जमीनें हैं।

उनके नाम कुछ ज्यादा ही जमीन नाप दी गई है। उस एरिया में एक तालाब भी है, जिसे मैने नहीं खुदवाया है पर तालाब की जमीन पर भी हमारा ही कब्जा बता दिया गया है। जिस एरिया में कब्जा है, उसका मामला पहले से कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें