फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र नरसंहार : जांच हो गई तेज, एसआईटी ने घटना में शामिल लोगों के बारे में जुटाए साक्ष्य

Sun, 18 Aug 2019 07:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
घटना के दौरान का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र के आदर्श सहकारी कृषि समिति उभ्भा की भूमि को लेकर दस आदिवासियों की हुई हत्या की जांच तेज हो गई है। दूसरी बार डीआईजी एसआईटी रविंद्र गौड़ की अगुवाई में दस सदस्यीय टीम रविवार को जिले में पहुंची। चुर्क स्थित गेस्ट हाउस में टीम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर समिति से जुड़ी पत्रावलियों को खंगाला। घटना के जिम्मेदारों के बार में भी सबूत इकट्ठे किए।

विज्ञापन


17 जुलाई को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में आदर्श सहकारी कृषि समिति की भूमि को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। प्रधान पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे, धारदार हथियार और बंदूक से दूसरे पक्ष के दस लोगों की हत्या करने के साथ ही दो दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया था।

ये भी पढ़ें : हुकुलगंज के जूता व्यापारी की हत्या में शामिल छह आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू बरामद किया
विज्ञापन


इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी सलमान ताज पाटिल को हटाते हुए राजस्व, सहकारिता व पुलिस के अन्य 15 अफसरों समेत 28 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की विवेचना डीआईजी एसआईटी रविंद्र गौड़ की अध्यक्षता में टीम कर रही है।

विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो लखनऊ से रविवार की शाम करीब चार बजे डीआईजी एसआईटी की अगुवाई में दस सदस्यीय टीम गेस्ट हाउस चुर्क पहुंची। टीम ने पहले से मौजूद कुछ प्रशासनिक अफसरों के साथ समिति से जुड़ी पत्रावलियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही समिति के सदस्यों के बारे में भी साक्ष्य इकट्ठे किए।

ये भी पढ़ें : जौनपुर : घर के बाहर सो रही युवती का कार सवार बदमाशों ने किया अपहरण

डीआईजी इस बिंदु पर भी जांच कर रहे हैं कि जिन अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, उनकी घटना में क्या भूमिका है। संभावना है कि सोमवार को एसआईटी टीम के कुछ सदस्य घोरावल तहसील जाकर समिति की पत्रावलियों के बारे में पता करेंगे और उभ्भा में घटना के चश्मदीदों से मुलाकात कर उनका बयान दर्ज करेंगे। देर शाम तक टीम उभ्भा की घटना के संबंध में सबूत एकत्र करने में जुटी रही। टीम में डीआईजी के अलावा एक एएसपी, इंस्पेक्टर समेत अन्य दस पुलिसकर्मी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें