फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दबंगों ने की सारी हदें पार, युवती को निर्वस्त्र कर घुमाया

Sat, 26 Oct 2019 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवती को निर्वस्त्र कर घुमाने, उसके साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इसमें युवती के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने गुरुवार को थाने में हत्या के प्रयास, छेडखानी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया। इसमें गांव के पवन पुत्र रामवृक्ष सिंह सहित पांच लोगों को आरोपित किया है।

पीड़ित का आरोप है कि 13 अक्तूबर की रात आरोपी उसके घर में घुसकर, उसकी बहन के कपड़े उतारकर उसे निर्वस्त्र कर घुमाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने हत्या करने के उद्देश्य से फायरिंग की, संयोग रहा कि गोली बगल से निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें