फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में लूटने का किया प्रयास, असफल होने पर की फायरिंग

Fri, 22 Feb 2019 10:20 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में दिनदहाड़े बैंक लूटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जहां कैशियर की सूझबूझ से बदमाशों की मंशा पर पानी फिर गया। लूट में असफल बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जिले के चौबेपुर थानाक्षेत्र के मुनारी बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा में दोपहर साढ़े बारह बजे तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे। जिसमें से एक बदमाश बैंक के अंदर घुस गया। इसके बाद शाखा प्रबंधक उमेश कुमार को असलहे से धमकाकर रुपये देने की बात करने लगा। इसके बाद दूसरे बदमाश ने कैशियर शिवबालक यादव के पास बैग फेंक कर सारे रूपये उसमें भरने को कहा।

तभी कैशियर शिवबालक ने मौका देखकर बैंक का सायरन बजा दिया। सायरन बजते ही बैंक और बैंक के आसपास के लोग नकाबपोश बदमाशों को दौड़ा लिए। भागते हुए बदमाशों ने बैंक के अंदर दो बार और बाहर एक बार फायरिंग किया। इसके बाद बदमाश मुनारी चौराहे से चौबेपुर की तरफ भाग निकले। बदमाशों के पीछे बैंक और बाजार के लोगों ने भी पत्थर फेंक कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : amar ujala
सूचना पर चौबेपुर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे। इसके बाद बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से नकाबपोश बदमाश की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बदमाश का मुंह कपड़े से बंधा था और बाकी के दो ने हेलमेट लगाये हुए थे।

मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच के एसपी शाखा प्रबंधक से पूछताछ कर रहे थे। वहीं, सीओ पिंडरा ने बताया कि जिस बाइक से बदमाश आए थे उसका नंबर फर्जी था। जांच में पता चला कि बाइक पर दर्ज नंबर किसी स्कूटी का है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें