उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रोडवेज बस में बैठे करीब 60 यात्री बाल-बाल बच गए।
यह हादसा वाराणसी के पिंडरा और फूलपुर इलाके के बीच मीराशाह दरगाह के सामने हुआ है। हादसे में किसी के हातहत होने की खबर नही हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे रोडवेज बस का पहिया अचानक से निकल गया। उस समय बस चल रही थी। समय रहते ड्राइवर ने बस को रोकर लिया और साइड में खड़ी कर दी। पहिया निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।