फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः रोडवेज बस और ट्रेलर में टक्कर, एक की मौत दो के पैर शरीर से अलग

Tue, 06 Jun 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
ट्रेलर से टक्कर के बाद बस के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर से इलाहाबाद जा रही रोडवेज बस रात में जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों  ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल चालक समेत चार यात्रियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां आजमगढ़ के जीयनपुर निवासी राहुल सोनकर (21) पुत्र राजेश सोनकर को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घायल विमल जैसवार (52) निवासी गोरखपुर तथा रोडवेज चालक की हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। दोनों के पैर शरीर से कटकर अलग हो गए थे। इनके अलावा बस में सवार विमल जैसवार की पत्नी सुमन, पुत्र प्रदीप चन्द्र तथा  संजय, सोहन लाल तथा दो बच्चे  सभी निवासी गोरखपुर का उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां कराया गया।
विज्ञापन


एक अन्य हादसा सोमवार रात को ही बिथार गांव के पास हुआ।  जिसमें रोडवेज की बस 15 यात्रियों को लेकर आजमगढ जा रही थी। सामने ट्रक देख बस चालक घबरा गया। बस किनारे करने के चक्कर में वह पेड़ से टकरा गया।

जिसमें पवन यादव निवासी बोरा रानीगंज प्रतापगढ, सुषमा यादव निवासी माली पट्टी महराजगंज प्रतापगढ और उसका देवर संतोष यादव घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें