फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खाद्यान्न घोटाले का तत्कालीन कोटेदार बलिया से अरेस्ट, 61 लाख रुपये गबन का है आरोपी; EOW ने की कार्रवाई

Wed, 13 Aug 2025 02:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ईओडब्ल्यू की क्रैक टीम ने आरोपी को बलिया से गिरफ्तार कर बनारस ले आई। उसके खिलाफ लाखों रुपये के गबन का मामला दर्ज है। 2002 से 2005 के कार्यकाल में उसने हेरफेर किया था।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: बलिया खाद्यान्न घोटाले के आरोपी तत्कालीन कोटेदार सुनील कुमार को ईओडब्ल्यू की क्रैक टीम ने बीती शाम भीखमपुर फेफना बलिया से गिरफ्तार किया। सुनील बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के भीखमपुर का रहने वाला है।

विज्ञापन


क्रैक टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के क्रियान्वयन में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 2002 से 2005 के बीच बलिया के गड़वार ब्लॉक के विभिन्न गावों में क्षेत्र पंचायत अंश से मिट्टी का कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजा, पटरी मरम्मत, संपर्क मार्ग, सीसी और पुलिया का निर्माण कराया जाना था, लेकिन कार्य मानक के अनुरूप नहीं और अधूरा पाया गया था। 

प्रकरण में खंड विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम विकास अधिकारी व कोटेदार ने मिलीभगत कर मस्टर रोल पर फर्जी श्रमिकों का नाम अंकित कर खाद्यान्न का फर्जी वितरण दिखाकर 61 लाख रुपये के शासकीय धन का गबन किया। 
विज्ञापन


साक्ष्य संकलन के बाद 10 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी, जिसमें सुनील भी वांछित था। वह उस समय बलिया के ब्लॉक गड़वार में कोटेदार था। सुनील कुमार ने कार्य प्रभारी के तैयार फर्जी मस्टर रोल में दर्ज फर्जी श्रमिकों को खाद्यान्न का आवंटन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें