फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में खूनी संघर्ष: गुरु नानक नगर में सालाना मेले में युवकों ने किया हमला, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 13 Aug 2025 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

गुरु नानक नगर में सालाना मेले में देर रात धार्मिक कार्यक्रम के बीच पांच अज्ञात युवक हथियार लहराते हुए पहुंच गए। राहुल नामक युवक ने जब उन्हें हथियार लहराने से मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के नागरा फाटक के पास स्थित गुरु नानक नगर में सालाना मेले में देर रात धार्मिक कार्यक्रम के बीच पांच अज्ञात युवक हथियार लहराते हुए पहुंच गए। राहुल नामक युवक ने जब उन्हें हथियार लहराने से मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। तभी धार्मिक स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने उनमें से एक को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद हमलावर वहां से चले गए।
विज्ञापन


कुछ समय बाद वही युवक दोबारा लौटे और दातर से राहुल और उसके साथी पर हमला कर दिया। इस हमले में गुरप्रीत उर्फ गोपी की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने इस दौरान गोलियां भी चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। हमले के दौरान राहुल किसी तरह घर में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों में इस वारदात के बाद भारी दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें