यूपी के मिर्जापुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति के घर दूध देने गई 29 वर्षीया महिला के साथ रेप हुआ फिसे उसे जाम से मारने की धमकी भी दी गई। गुरुवार को पीड़ित महिला परिवार के साथ थाने पहुंची और मुकदमा कराया।
आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। पीड़िता के अनुसार कछवां थाना क्षेत्र के गोरई गांव में बुधवार की शाम छह बजे दूध देने गई थी। बुधवार को उसके घर में कोई नहीं था। दूध देकर जब वह लौट रही थी तो उसने पैसा देने के बहाने बरामदे में बुला लिया।
विज्ञापन
इसके बाद अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंचने पर अपनी मां को मामले से अवगत कराया तो घरवाले आग बबूला हो गए।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है।