फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोस में काम करने आया युवक, छात्रा को घर में अकेला पाकर किया रेप

Fri, 18 May 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर में एक युवक ने एक दसवीं की छात्रा को घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता के शोर करने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके साथी के खिलाफ दुराचार व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


अहरौरा के एक मोहल्ले की रहने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा गुरुवार की रात अपने घर में अकेली थी। उसके माता और पिता किसी काम से सोनभद्र गए हुए थे। छात्रा घर में अकेली सोई थी कि इसी बीच पड़ोस में काम करने के लिए आया एक युवक अपने साथी के साथ घर में घुस गया।

युवक ने अपने साथी के सहयोग से छात्रा के साथ रेप किया। छात्रा ने शोर किया तो आरोपी अपने साथी के साथ भाग निकला। छात्रा के माता-पिता शुक्रवार को जब सोनभद्र से लौटे तो उसने उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जानकारी होने पर एसपी आशीष तिवारी ने घटनास्थल का मुआयना किया।

एसपी आशीष तिवारी का कहना है कि किशोरी से बलात्कार मामले में केस दर्ज हो गया है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें