फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः घने कोहरे की आड़ में मासूम से दुष्कर्म 

Wed, 10 Jan 2018 02:11 PM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दंरिंदे ने एक मासूम को कोहरे की आड़ में हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने मासूम के साथ दुराचार किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


कोहरा छंटने के बाद ग्रामीणों ने बालिका को पंपिंग सेट पर बेहोशी की स्थिति में देखा। घटना की जानकारी परिवार और पुलिस को दी। पुलिस ने बालिका को इलाज के जिला अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर सड़क जाम कर दरिंदे को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


जिले के एक गांव में मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे 11 साल की एक बालिका अपने पंपिंग सेट की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान घने कोहरे में गांव का एक युवक पंपिंग सेट पर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया। उसके बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन

खून से लथपथ म‌िली मासूम 

demo pic
थोड़ी देर बाद जब ग्रामीण खेत की तरफ निकले तो उनकी नजर पंपिंग सेट पर खून से लथपथ मासूम पड़ी मिली। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों और पुलिस को दी। पीड़ित के पिता रिश्तेदारी में किसी काम से गए थे।

घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इसी बीच घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे जाम लगा दिया।

ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, पीड़िता के इलाज के लिए मुआवजा, पीड़िता के परिवार की सुरक्षा की मांग की। उधर जाम की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब डेढ़ बजे जाम समाप्त कराया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें