फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग पूर्वांचल राज्य के लिए वाराणसी सिटी स्टेशन पर प्रदर्शन, रोकी ट्रेन

Sun, 25 Jun 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी सिटी स्टेशन पर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के कार्यकर्ताओं ने अलग राज्य के लिए रविवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। प्लेटफार्म नंबर दो पर सारनाथ एक्सप्रेस को रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंचे आरपीएफ जवानों से उनकी धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन


इस दौरान करीब आठ मिनट बाद ट्रेन रवाना हो सकी। हालांकि रेल प्रशासन ने देरी का कारण क्रॉसिंग पर जाम बताया। संगठन के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सिटी स्टेशन पहुंचने लगे। प्लेटफार्म नंबर दो पर छपरा से दुर्ग जा रही सारनाथ एक्सप्रेस पहुंची।

लगभग पौने 12 बजे कार्यकर्ताटों ने ट्रेन के सामने बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्वांचल राज्य, विकास और सुशासन के लिए नारे लगने लगे। आरपीएफ के जवान पटरी खाली कराने पहुंचे। महिला कार्यकर्ता हटने को तैयार नहीं थीं। इस दौरान जमकर खींचतान हुई।
विज्ञापन


लगभग 12:10 पर ट्रैक खाली कराया गया और ट्रेन आगे रवाना हुई। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उमेश मिश्रा, उषा अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें