फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : बच्चा चोरी होने के आरोप में दबंगों ने महिला को पीटकर अधमरा किया, कपड़े फाड़कर अर्धनग्न छोड़ा

Tue, 27 Aug 2019 01:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कुछ दबंगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। दबंगो ने महिला पर बच्चा चोरी करने के आरोप में पीटते हुए अर्धनग्न कर दिया। मंगलवार सुबह परिजनों ने दबंगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला रात नौ बजे करीब बगल के गांव में चली गई थी। जहां कुछ मनबढ़ों (दबंगों) ने उस पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में 21 हजार घरों में हुई बिजली गुल, बिल ना भरने वालों से वसूले गए 12 करोड़
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि उनके बार-बार मना करने के बाद भी दबंगों ने महिला को नहीं छोड़ा और पीटकर उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला को पीटकर अधमरा कर दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

किसी तरह से गांव के कुछ लोगों ने महिला की जान बचाई। गांव के लोगों ने पीड़ित महिला को घायल अवस्था में परिवार को सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने मंगलवार सुबह गांव के दबंगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें