मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के खाजगीपुर गांव में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि पुत्र ने ही जमीन-जायदाद के लिए पिता की हत्या कर दी।
29 अगस्त की रात खागजीपुर गांव निवासी रामवृक्ष पटेल(55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने रामवृक्ष की पत्नी का कपड़े से मुंह ढक दिया था। हत्या के बाद पुलिस मृतक की पत्नी बिंदु देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी।
छानबीन में पुलिस को पता चला कि पुत्र ने ही पैतृक संपत्ति में हिस्सा न पाने की रंजिश के कारण पिता की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी पुत्र जय हिंद पटेल और हत्या में शामिल उसके साथी अजीत कुमार मौर्या को आनंदीपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया।