फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ने किडनैप किया बच्चा, उसके साथ करना चाहते थे हैरतअंगेज काम, पुलिस ने छुड़ाया

Thu, 20 Jun 2019 12:07 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

17 जून शाम को महराजगंज के हनुमान चौक से गायब हुए दो साल के बच्चे को लेकर आजमगढ़ पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बुधवार शाम को बच्चा सकुशल बरामद कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बच्चे का अपहरण बलि देने के लिए किया गया था। दरअसल, महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम महरूमपुर गांव निवासी सोनी देवी पत्नी सोनू कुमार 17 जून की शाम को दो साल के बेटे रितिक के साथ कहीं से आ रही थी। महराजगंज कस्बे के हनुमान चौक पर ऑटोरिक्शा से नीचे उतरी और मोबाइल पर किसी से बात करने लगी, तभी बगल में खड़े उसके बेटे को ऑटोरिक्शा में साथ आए एक महिला और पुरुष लेकर भाग गए।

इस बीच आरोपी महिला का पर्स ऑटोरिक्शा में छूट गया। पर्स में रखे आधार कार्ड के जरिए उनकी पहचान महराजगंज थाने के सनपुर गांव निवासी निशा देवी पत्नी अनिल कुमार के रूप में हुई। पुलिस निशा के घर पहुंची तो पता चला कि निशा की कोई संतान नहीं है। वह महराजगंज थाने के सहदेवगंज निवासी छिनक यादव के साथ गोरखपुर जिले के बरदुवारी के रहने वाले एक सोखा के यहां झाड़-फूंक के लिए जाती थी।
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस से छिनक यादव की लोकेशन ली तो वह समस्तीपुर (बिहार) में मिला। सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पता चला कि महिला ने संतान प्राप्ति के लिए बलि देने के लिए रितिक को अगवा किया था।

Trending Videos
विज्ञापन

बालक को कप्तानगंज थाने के पिपरिया गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां रखे हुए हैं। आजमगढ़ पुलिस बिहार पहुंची तो तब तक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग चुके थे। ऐसे में बुधवार की शाम को पुलिस ने पिपरिया गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के यहां से बालक को बरामद कर लिया। 

आजमगढ़ एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दो वर्षीय बालक रितिक की बलि देने के लिए अगवा किया गया था। किसी प्रकार की अनहोनी होने से पहले ही बच्चे को बरामद कर लिया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें