फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला कर ली जान, खेत में चारपाई पर मिली लाश

Fri, 14 Jun 2019 01:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गुरुवार रात बदमाशों ने एक शख्स की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मौजा रघुनाथपुर गांव के राजबली राजभर(40) आरा मशीन पर मजदूरी का काम करता था। गुरुवार रात को खाना खाकर वह पास में ही मक्के के खेत में निगरानी करने के लिए चला गया। गुरुवार को रात में किसी समय बदमाशों ने धारदार हथियार से राजबली के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

आसपास के लोगों ने जब शुक्रवार सुबह देखा कि राजबली अभी तक चारपाई पर सो रहा है। इस दौरान लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन देखा कि चारपाई के नीचे खून गिरा पड़ा है और सिर फटा हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि किसी ने राजबली की हत्या कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रविंद्र कुमार के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच कर, जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें