फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही तरह से हुई दो बुजुर्ग महिलाओं की हत्या, पुलिस के लिए पहेली बना केस

Mon, 03 Jun 2019 07:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रविवार को दुर्थागावती के परिजनों ने मंडुआडीह थाने पर हंगामा किया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडुआडीह में पिछले दिनों हुई दो वृद्ध महिलाओं की एक ही तरह से हुई हत्या की गुत्थी पुलिस के लिए पहेली बनकर रह गई है। कई पहलुओं को आधार मानकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मंडुआडीह पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के कई कैमरों को बारीकी से खंगाला। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। मंडुवाडीह बाजार की चंपा देवी जिस रात अपने घर से निकली थीं, वह मंडुआडीह थाने के समीप स्थित एक कपड़े की दुकान पर लगे कैमरे में जाती हुई दिखी हैं। कुछ दूर आगे जाकर लापता हो गईं। इसी तरह हत्या की शिकार सरकारीपुरा की दूसरी महिला दुर्गावती देवी भी अपने घर से भैंसों को लेकर दोपहर साढ़े 3 बजे निकली थीं।

चंपा देवी एक नर्सरी के बाहर से गुजरती हुई और वापस लगभग 4 बजे लौटते हुए दिख रही हैं। दोनों घटनाओं में समानता यह है कि थाने की ओर विपरीत दिशाओं में बढ़ते हुए दोनों महिलाएं लगभग एक ही स्थान से गायब हो गईं।
विज्ञापन


मंडुआडीह निवासी चंपा देवी (70) 15 मई घर से निकली थीं। दो दिन बाद 17 मई को बोरे में उनकी लाश कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित राणा नगर कॉलोनी के मैदान में मिली। तो वहीं 31 मई दोपहर को दुर्गावती पाल घर से बाहर निकली थीं, लेकिन शाम तक वह घर नहीं लौटीं। इसके बाद शनिवार देर शाम को रोहनिया के बसन्तपट्टी में उनका शव बोरे में मिला था।

विज्ञापन

पुलिस को संदेह है कि दोनों महिलाओं की हत्या मंडुआडीह बाजार में एक ही जगह पर की गई है। घटनास्थल के समीप रहने वाले खुद को ज्योतिष का प्रकांड विद्वान और तांत्रिक कहने वाले पुलिस की रडार पर हैं।

पुलिस की गहन पूछताछ से ज्योतिषाचार्यों और तांत्रिकों में खलबली मची हुई है। पुलिस का मानना है कि दोनों घटनाएं लूट के नियत से नहीं की गई हैं, बल्कि तंत्र-मंत्र के लिए महिलाओं को शिकार बनाया गया है। पुलिस दोनों के शवों से कुछ अंग निकाले जाने की आशंका जताते हुए क्षेत्र के कुछ चिकित्सकों पर नजर गड़ाए हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें