फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ छेड़छाड़ मामला: दबाव में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, वापस नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Sun, 15 Sep 2019 07:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ में छात्र नेताओं पर सत्ता के दबाव में पुलिस ने छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन ने छात्र नेताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस नहीं लिया तो पूरे पूर्वांचल में छात्र आंदोलन किया जाएगा। यह जानकारी समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, छात्रसंघ महामंत्री दिग्वंत पांडेय और पूर्व महामंत्री अनिल यादव ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन


छात्र नेताओं ने कहा कि प्राक्टोरियल बोर्ड द्वारा भी सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो उसमें कोई साक्ष्य नहीं मिला। बावजूद इसके पुलिस ने सत्ता के प्रभाव में आकर छात्रों पर फर्जी छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर दिया। आरोप लगाने वाली छात्रा पहले भी कई छात्रों पर छेड़खानी का आरोप लगा चुकी है और जांच में सभी मामले झूठे निकले।

शनिवार को हम लोग मानविकीय संकाय से समाज संकाय की तरफ जा रहे थे तभी अचानक पूर्व महामंत्री प्रत्याशी छात्रा अचानक भीड़ में घुस गईं। उन्होंने हमारे साथियों के साथ गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी का आरोप लगा दिया। इसके बाद वह कुलानुशासक के पास पहुंची तो वहां पर सीसीटीवी की जांच की गई। मौके पर विद्यापीठ चौकी प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में छेड़खानी का कोई साक्ष्य नहीं मिला। बावजूद इसके सिगरा पुलिस ने चार छात्रनेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि उन पर दर्ज फर्जी मुकदमे नहीं हटाए गए तो वह पूरे पूर्वांचल में छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बता दें कि शनिवार को छात्रा ने कुछ छात्रनेताओं पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें