फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग को मारपीट के बाद बोरे में बंदकर फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अभी 4 हैं फरार

Wed, 05 Jun 2019 06:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मंगलवार सुबह बेहोशी की हालत में बोरे में बंद मिले छोटे लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुजुर्ग के साथ मारपीट कर बेहोशी की हालत में बोरे में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उसी गांव के निवासी हैं। दोनों की पहचान नंदलाल बिंद और गणेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस को अभी दिनेश यादव और तीन अन्य आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप मंगलवार की सुबह छोटेलाल यादव को बोरे में भर कर फेंका गया था। छोटेलाल के बेटे पवन के अनुसार जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में उसके पिता को मारपीट कर मृत समझ कर विरोधियों ने बोरे में भर कर फेंक दिया था। इंस्पेक्टर रोहनिया परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

छोटे लाल यादव अपने पशुओं की देखभाल में मंगलवार सुबह वहां सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे उनकी पत्नी मुरता देवी जब पहुंची तो देखा कि वह वहां नहीं थे। इसके बाद वह वहां इंतजार करने लगीं। जब घंटों तक वापस नहीं आए तो देखा कि मच्छरदानी भी गिरी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने घर आकर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


परिजनों ने इधर-उधर खोजबीन शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पता चला कि बोरे में कुछ भरकर फेंका गया है। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीण भी पहुंच गए। बुजुर्ग के बेटे ने जब, बोरे को छुआ तो उसमें कुछ हलचल हुई। लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंची पुलिस और लोगों ने बोरे को खोला तो देखा कि बुजुर्ग की गर्दन और पैर गमछे से बंधे हुए थे और सांस चल रही थी। पुलिस ने फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें