आजमगढ़ जिले के जहानागंज इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश और एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जहानागंज इलाके के बजहा पुलिया के पास सुबह चार बजे पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हुई थी। बदमाश के एक पैर में गोली लगी है और सिपाही प्रवीन सिंह के बाए हाथ में गोली लगी है।
बदमाश की पहचान रामअवध यादव के रूप में हुई है, जो जहानागंज के ग्राम धरमनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की दोपहर दिवानी कचहरी से पेशी के दौरान भाग गया था। इस 25 हजार का इनाम घोषित था।