आजमगढ़ जिले में नोना गैंग का सरगना और 50 हजार का इनामी बदमाश रिंकू यादव बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि उसके दो साथी भाग गए। रिंकू जौनपुर के जिले के सरपतहा का रहने वाला है।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एसओ अहरौला मदन पटेल क्षेत्र के बसहीं बाजार के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बदमाशों के विषय में जानकारी हुई। रोकने का प्रयास करने पर बदमाश फायर कर भागने लगे।
ये भी पढ़ें : 'मां तुझे प्रणाम' अभियान के तहत शहरवासियों ने गाया राष्ट्रगान, 52 सेकेंड के लिए थम गया शहर
जवाबी कार्रवाई में रिंकू यादव घायल हो गया, जबकि साथी फरार हो गए। जिनकी तलाश की जा रही। एसपी के मुताबिक रिंकू नोना गैंग का सदस्य है। हाल के दिनों में शराब की दुकानों में लूटपाट कर चर्चा में आया था। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।