चंदौली जिले में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय की ओर से मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय के पास दुकानों में की गई छापेमारी के दौरान सात दलाल पकड़े गए। उनके पास से कंप्यूटर, लैपटॉप, मुहर और वाहनों के फर्जी कागजात बरामद किए गए।
एएसपी प्रेमचंद और सीओ ने बुधवार को पुलिस लाइन में आरोपियों की गिरफ्तारी और उनसे बरामद सामान के बारे में जानकारी दी।
एएसपी ने बताया कि पुलिस ने चकिया के बियासन निवासी रंजीत पासवान, लौदा निवासी अरविंद, दीवाकर कुमार, डाडी के गोकुल अग्रवाल, जनसो की मड़ई निवासी सुनील, पीडीडीयू नगर के अशोक जायसवाल और सैयदराजा निवासी कमर रफीक को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह लैपटॉप, एक सीपीयू, छह प्रिंटर, नौ मुहर और चार मुहर पैड बरामद किए गए।