फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा डाकघर से करोड़ों गबन करने का एक आरोपी, छह अभी भी फरार

Sun, 13 Oct 2019 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के मुख्य डाकघर में सैकड़ों लोगों के लगभग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा के गबन के आरोप में एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। अभी छह अभियुक्त फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन


पकड़े गए सहायक डाकपाल बेचन राम ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों के साथ यह गबन किया। लेकिन 5000 रुपये की निकासी में इसका हस्ताक्षर अनिवार्य होता था।

मूलरूप से शाहगंज(जौनपुर) निवासी आरोपी बेचन राम अपने वकील से मिलने कचहरी आया हुआ था, उसी दौरान कैंट पुलिस की नजर उस पर पड़ी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, डाकघर में 28 अगस्त को खातों से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया था। इसमें 500 से ज्यादा लोगों ने उनके अकाउंट से पैसे निकालने की बात कही थी। जिसमें करीब 10 करोड़ रुपये के गबन होने का मामला सामने आया था। वहीं इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें