फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाली छात्रा हार गई जिंदगी की जंग, इलाज के दौरान मौत

Sun, 13 Oct 2019 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छात्रा नंदनी सिंह के वाराणसी अस्पताल में रविवार दोपहर एक बजे के करीब जैसे ही मरने की खबर उसके गांव धनौती(बलिया) में पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों के भी आखों से आंसू निकल पड़े।

विज्ञापन


बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दुर्गीपुर स्थित जय नारायण इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे विद्यालय मे पढ़ने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा ने आग लगा ली थी। जानकारी के मुताबिक लड़की स्कूल की छत पर गई और मिट्टी का तेल छिड़क लिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी।

आनन-फानन में विद्यालय के अध्यापक उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरूवारबारी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद उसे वाराणसी के एक अस्पताल में रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस दिन घटना की बात करते हुए विद्यालय की छात्राओं ने रुंधे गले से बताया कि उस दिन जब स्कूल में आई तो ऐसा नहीं लग रहा था कि वह किसी टेंशन में हो। वह पहले की तरह ही सबसे बातचीत कर रही थी कहीं से भी ऐसा एहसास नहीं हुआ की नंदनी आज इतना बड़ा कदम उठाने वाली है और घटना के दिन से ही छात्रों के आखों में एक अजब सा भय देखने को मिल रहा है।

सुखपुरा थाना क्षेत्र के धनौती निवासी नंदनी सिंह के बड़े भाई दीपू सिंह ने मोबाइल से बातचीत के दौरन बताया की दीर्घायु अस्पताल वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसने बताया कि रविवार को सुबह से ही उसकी हालत काफी खराब होने लगी थी। डाक्टरों की पूरी टीम ने उसे अंत तक बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें