फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी की अफवाह में पकड़ी गई बांग्लादेशी महिला, चार साल पहले त्रिपुरा के रास्ते पहुंची भारत

Sat, 07 Sep 2019 03:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी पोखरा गांव के पास गुरुवार दोपहर बच्चा चोरी की अफवाह में पकड़ी गई महिला बांग्लादेशी है। खुफिया विभाग के ट्रांसलेटर को बताया तो पता चला कि महिला 2015 में त्रिपुरा के रास्ते भारत में घुसी थी। वह त्रिपुरा में ही रह रही थी। तीन दिन पहले ट्रेन में बैठकर मिर्जापुर पहुंची और यहां भटक रही थी। 

विज्ञापन


देहात कोतवाली के पहाड़ी गांव में बच्चा चोर की अफवाह में ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी थी। रास्ते से गुजर रहे बाइक सवारों ने महिला को भीड़ से बचाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की तो पता चला कि महिला नसीमा परवीन, गाजीपुर थाना चिरीस बंडोर जिला रासही बांग्लादेश की निवासी है। एसपी अवधेश पांडेय ने बताया कि बांग्लादेश के दूतावास से संपर्क कर उसके पते का सत्यापन कराया जा रहा है। इसके बाद दूतावास से संपर्क कर बताया जाएगा। महिला से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें