फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रफ्तार का कहरः शादी के पंडाल में घुसा ट्रक, दूल्हे के मामा की मौत

Wed, 24 May 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पिंडरा, रोहनिया और मिर्जामुराद में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन
वाराणसी के फूलुपर, रोहनिया और मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है।  फूलपुर थाने के समीप सड़क किनारे सोमवार को बच्चू लाल कनौजिया की बेटी की शादी थी। रात करीब ढाई बजे शादी की रस्में हो रही थीं।
विज्ञापन


इसी बीच जौनपुर की तरफ से तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पंडाल की कुर्सियों व खाटों को कुचलते हुए मंडप के करीब जा पहुंचा। इस दौरान मौजूद लोगों ने किसी तरफ से भाग कर जान बचाई।

लोगों ने देखा कि मात्र कुछ सामान टूटा है और ड्राइवर ने बताया कि उसकी आंख लग गई थी तो उसे मारपीट कर छोड़ दिया गया। इसी बीच सामान हटाकर देखा गया तो सड़क किनारे सोये दूल्हे के मामा राजघाट क्षेत्र निवासी विजय कनौजिया (46) मृत मिले और दारानगर निवासी सोनू घायलावस्था में कराह रहा था।
विज्ञापन


आननफानन में ट्रक का पीछा किया गया तो वह बाबतपुर में खड़ा मिला लेकिन चालक का पता नहीं लगा। गमगीन माहौल में किसी तरह शादी संपन्न कराकर दुल्हन की विदाई की गई।

रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी में चितईपुर-चुनार मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में चुनार की ओर से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और उस पर मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया।

इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। मिर्जापुर के चुनार कोतवाली क्षेत्र के दीक्षितपुर के रामबिलास मौर्य पट्टीदारी और रिश्तेदारी के 35 लोगों के साथ ट्रैक्टर से अदलपुरा स्थित शीतला धाम मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।

अखरी में सड़क किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर आपस में बातचीत कर रहे थे इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने डंपर चालक मनोज को हिरासत में ले लिया है। 
मिर्जामुराद के भीखीपुर में मंगलवार को इलाहाबाद से वाराणसी की ओर आ रही एक कार का अगला टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया।

अनियंत्रित कार की चपेट में आकर बाइक सवार बड़ागांव के हरिशंकरपुर निवासी अभिषेक और उनकी पत्नी सुमन घायल हो गए। घायल दंपती को पुलिस ने मंडलीय अस्पताल भिजवाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें