फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम तस्कर की गोली मारकर हत्या

Sun, 31 Jan 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के चर्चित अफीम तस्कर अमरनाथ यादव (50) की शनिवार की सुबह दस बजे पहड़िया-अकथा मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

एक बाइक से आए तीन बदमाशों ने उन्हें ताबड़तोड़ चार गोलियां मारीं और पहड़िया की ओर भाग निकले। फिलहाल पुलिस चुनावी रंजिश और पुराने विवाद को केेंद्र में रखकर जांच कर रही है।
अमरनाथ के बेटे आशीष की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में वाराणसी पुलिस ने प्रगतिशील मानव समाजवादी पार्टी के नेता व गाजीपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह को करंडा के नारी पचदेवरा स्थित उनके विद्यालय से हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

 अमरनाथ की पत्नी रजावती देवी करंडा की ब्लॉक प्रमुख हैं। गौरतलब है कि 2008 में जैतपुरा में अमरनाथ को 558 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था।
 मूल रूप से करंडा निवासी अमरनाथ यादव का एक मकान पहड़िया की चित्रगुप्त नगर कॉलोनी में भी है। अपने दो बेटों आशीष और आकाश समेत परिवार के कुछ सदस्यों के साथ वे यहीं रहते थे।
इस बार सपा ने उनके बेटे आशीष को करंडा से ब्लॉक प्रमुख का उम्मीदवार भी बनाया है। चुनाव के सिलसिले में अमरनाथ शनिवार की सुबह दस बजे आशीष, आकाश और भतीजे राहुल के साथ अपनी सफारी गाड़ी से करंडा जाने वाले थे।
घर से बाहर निकलने पर पता चला कि गाड़ी का अगला टायर पंक्चर है। बेटों से पंक्चर बनवाने की बात कह वे मोबाइल पर बात करते हुए घर से सौ मीटर दूर अकथा में एक मिठाई की दूकान पर चले गए।
बताया जाता है कि दूकान के सामने ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले उनसे बातचीत की फिर अचानक .32 बोर की पिस्टल से अमरनाथ पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया।
उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चार गोलियां लगीं। हमले के बाद तीनों बदमाश बाइक से पहड़िया की ओर भाग निकले। अमरनाथ को आनन-फानन में मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के बाद मौके पर एसएसपी आकाश कुलहरि, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम पहुंची।
अमरनाथ के बेटे आशीष की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने गाजीपुर के करंडा निवासी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रिंकू सिंह, पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह, विनोद सिंह और सैदपुर निवासी चंदन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सारनाथ पुलिस की एक टीम ने गाजीपुर पुलिस की मदद से अरुण सिंह को गाजीपुर से हिरासत में ले लिया है। इस मामले के एक आरोपी चंदन सिंह पप्पू के बनारस के किसी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन

 बता दें कि अरुण सिंह के चचेरे भाई मनोज सिंह की हत्या में अमरनाथ यादव आरोपी थे। एसएसपी का कहना है कि चुनावी रंजिश और पुराने विवाद के मद्देनजर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें