वाराणसी में लापरवाही में एक शख्स की जान चली गई। लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर के पास रविवार की सुबह बंद रेलवे फाटक को नीचे से पार करते समय मोटरसाइकिल सवार बुनकर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
वाराणशी के कोटवा का मोहम्मद शकील(45) लोहता बाजार अपनी टीवीएस एक्सल से पावरलूम के तानी को रंगाई कराने को लेकर जा रहे थे। महमूदपुर फाटक के पास पहुंचे तो फाटक बंद था। जल्दी जाने के चक्कर में फाटक के नीचे से निकलने लगे।
इसी बीच बनारस से आ रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस गाड़ी की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई और ट्रेन में फंस कर बाइक टूट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग मौकेपर आ गए थे।