गाजीपुर शहर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक दरिंदे ने डेढ़ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वह शराब के नशे में मासूम को बहला-फुसलाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया और बलात्कार किया।
उसके रोने की आवाज सुनकर जब लोग वहां पहुंचे वह बच्ची को तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गया। थोड़ी ही देर में यह घटना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई।
उधर बच्ची की हालत बिगड़ते देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोप के अनुसार शुक्रवार की देर रात नशे में धुत जितेंद्र बिंद डेढ़ साल की बच्ची को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया।
घरवालों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मासूम को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घरवालों ने जितेंद्र बिंद के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया।