उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ बुधवार को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
साथ ही एक युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार सोनभद्र जिले के चोपन रोड निवासी हिमांचल साहनी ने सीएम की आपत्तिजनक फोटो वायरल की थी।
इससे गुस्साए हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र प्रताप चौहान ने ओबरा थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक हिमांचल साहनी को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरा आरोपी युवक जहीर खां के खिलाफ धारा 501 आईपीसी, 67 आईटीएक्ट तथा राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण की धारा दो के तहत मामला पंजीकृत कर तलाश की जा रही है।