फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में बालक की मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने घरातियों-बारातियों को धुना

Tue, 25 Apr 2017 02:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में बालक की मौत - फोटो : demo
विज्ञापन
गाजीपुर जिले  के भीखमपुर बिरोहिया गांव में रविवार रात बारात में जयमाल के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि छर्रे से एक अधेड़ सहित दो बालक घायल हो गए।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने घरातियों- बारातियों और नशे में धुत फायरिंग करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर उन्हें बंधक बना लिया। बाद में पुलिस सभी को छुड़ाकर थाने ले आई। मृत बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया। उधर, जयमाल में भगदड़ से दुल्हन स्टेज पर ही बेहोश हो गई थी।

नोनहरा थाना क्षेत्र के तिलाड़ी गांव से भीखमपुर बिरोहिया गांव निवासी सुरेश राजभर के घर बारात आई थी। जयमाल के दौरान बारात पक्ष के जगदीशपुर गांव का अवधेश शराब के नशे में धुत हो कर बंदूक से फायरिंग करने लगा।
विज्ञापन


तभी एक गोली पास ही खड़े संतोष राम के पुत्र ओम कुमार (8) को जा लगी जबकि कुछ छर्रे पिंटू (12), आदित्य (10) और रामदरश (50) को भी लगे। परिवारवाले घायल बालक को इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

गांव में बालक की मौत की जानकारी होते ही ग्रामीण गुस्से में भर गए और बारातियों-घरातियों और आरोपी युवक को बंधक बनाकर उनकी जमकर धुनाई कर दी। लड़की के पिता की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घटना स्थल की तरफ जाने लगी तो गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें रोक दिया।

बाद में ग्रामीणों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने बंधक बने करीब एक दर्जन बारातियों-घरातियों और आरोपी युवक को छुड़ाया तथा उन्हें थाने ले गई। मृत बालक के पिता संतोष राम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी ग्रामीण अनिल सिसोदिया ने बताया कि आरोपी युवक अवधेश कुमार को 12 बोर की बंदूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें