फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अधेड़ ने की हैवानियत की सारी हदें पार, घर में टीवी देख रही किशोरी से किया दुष्कर्म

Sat, 05 Sep 2020 10:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक अधेड़ ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। शुक्रवार को एक किशोरी के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

वाराणसी के कपसेठी थाना के एक गांव में शुक्रवार की दोपहर घर में अकेले टीवी देख रही कक्षा पांच की छात्रा के साथ एक अधेड़ ने अमरूद देने के बहाने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोश हो गई तो दुष्कर्मी उसे छोड़कर भाग निकला।


इसी बीच छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोपी को देख लिया। परिजनों की सूचना पर हरकत में आई कपसेठी थाने की पुलिस ने भाग रहे आरोपी को पकड़ धर दबोचा। कपसेठी थाने ले जाए जाने पर किशोरी के परिजन भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी विनोद शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें