यूपी में एक बार फिर पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील टिप्पणी की गई। टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
चंदौली में भारतीय जनता पार्टी नौगढ़ मंडल के आईटी सेल प्रभारी संदीप कुमार मौर्य ने थाने में भाजपा नेताओं के हस्ताक्षरित तहरीर देकर बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार फेसबुक पर निषाद कपिल बिंद ग्रुप द्वारा मैसेज सेंड कर रहा है।
इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की गई है। भाजपा नेता की तहरीर पर नौगढ़ पुलिस ने मिर्जापुर निवासी युवक कपिल बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एएसपी नक्सल ने बताया कि अशोभनीय टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच के लिए रिपोर्ट साइबर सेल चंदौली को भेज दी गई है।