फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईजीरियाई गैंग का कारनामा, गिफ्ट का झांसा देकर ऐंठते थे रुपये, गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2017 03:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
nilkanth tiwari - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करोड़ों के गिफ्ट का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले जालसाजों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के पांच सदस्यों को क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल और भेलूपुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की शिनाख्त ग्वालियर निवासी अशोक शर्मा, उसके बेटे संतोष शर्मा व सुरेश तोमर, नई दिल्ली के बसंतकुंज क्षेत्र के मसूदपुर निवासी आशीष जानसन और फिरोजाबाद के रसूलपुर के आसफाबाद के बहादुर सिंह के तौर पर हुई है।

गिरोह के सरगना नाईजीरिया के मूल निवासी और नई दिल्ली में रहने वाले शख्स की पुलिस को तलाश है। गिरफ्त में आए आरोपियों के पास से कई बैंकों के फर्जी पासबुक व चेक बुक, फर्जी पैन कार्ड सहित बैंकों से संबंधित अन्य कागजात बरामद कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी नितिन तिवारी ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि बीते 22 मार्च को सुंदरपुर नेवादा क्षेत्र की एक महिला ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि इंटरनेशनल और लोकल नंबरोें से लगातार कॉल कर उन्हें करोड़ों रुपये मूल्य के गिफ्ट देने की बात कही गई।

साथ ही कहा गया था कि विदेश से आए गिफ्ट को पाने के लिए कस्टम विभाग और इनकम टैक्स विभाग को शुल्क देना होेगा। महिला ने विश्वास करके लगभग तीन लाख रुपये से अधिक बताए गए बैंक अकाउंट में जमा करा दिए लेकिन गिफ्ट नहीं मिला।
 
विज्ञापन

कई बैंकों के फर्जी पासबुक सहित अन्य कागजात बरामद

Crime shimla
इस पर उन्हें शंका हुई और उन्होंने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी ने बताया कि बैंक एकाउंट नंबर और जिन नंबरों से कॉल आई थी उनके आधार पर सर्विलांस की मदद से तफ्तीश शुरू की गई।

जांच में जुटे क्राइम ब्रांच के एसआई पंकज कुमार शाही, एसआई सुबोध कुमार तोमर और भेलूपुर थाने के एस आई उमरान खान सहित उनकी टीम ने पांचों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि नई दिल्ली निवासी नाईजीरियाई सरगना का आशीष एजेंट है और बाकी चार के नाम से अलग-अलग बैंक में फर्जी खाते हैं।

उन्हीं बैंक खातों में नाईजीरिया निवासी सरगना रुपये मंगवाता था। जिसमें से पांच से सात प्रतिशत कमीशन काटकर चारों बाकी पैसा आशीष के खाते में जमा कर देते थे। सरगना से पांचों की मुलाकात नई दिल्ली में ही हुई थी।

बताया कि इस गिरोह में कई प्रदेशों के ढेर सारे लोग हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए जालसाजों से मिली जानकारी दिल्ली पुलिस से भी साझा की जाएगी। नाईजीरियाई सरगना के बारे में मिले सुराग के आधार पर क्राइम ब्रांच और भेलूपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम नई दिल्ली रवाना की गई है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने पांच हजार और डीआईजी रेंज ने 12 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें