फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष मनाकर लौट रहे मामा-भांजी की सड़क दुर्घटना में मौत

Sun, 01 Jan 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
विज्ञापन
मैजिक से आमने-सामने भिड़े - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी-रानीपुर मार्ग पर रविवार को नया वर्ष मनाकर आ रहे एक मामा-भांजी की पिकअप मैजिक की चपेट में आने से मौत हो गई। जब कि बाइक पर बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि युवक अपनी भांजी को बाइक चलाना सिखा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह सामने से आ रही एक मैजिक पिकअप से जा भिड़ा। घटना के बाद मैजिक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


गाजीपुर जनपद के मरदह गाई चवर निवासी आनंद कुमार (25) पुत्र खूबलाल की बहन रानीपुर जनपद के बभनपुरा गांव में रहती है।
आनंद अपने गांव के ही विपिन (22) के साथ शनिवार को अपने जीजा विपिन के घर आया था। रविवार को वह अपनी भांजी सत्या (10) पुत्री विपिन को बाइक पर बैठाकर अपने साथी के साथ वनदेवी पार्क में नया वर्ष मनाने और घूमने गया था।
वनदेवी पार्क में घूमने के उपरांत वह अपनी भांजी को छोड़ने के लिए बाइक से उसके घर जा रहा था। अभी वह पिपरीडीह बाजार से आगे रेकवारेडीह गांव के पहले ही पहुंचा था कि वह अपनी भांजी सत्या को आगे बैठाकर उसे बाइक चलाना सिखाने लगा।

इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक मैजिक पिकअप से आमने-सामने भिड़ गई। इससे मौके पर ही सत्या और आनंद की मौत हो गई जब कि पीछे बैठा विपिन भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची और आनन फानन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सत्या और आनंद को मृत घोषित कर दिया जब कि विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे और रोने बिलखने लगे। नए साल की खुशी गम में बदल गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें