आजमगढ़ जिले के नाउपुर गांव में बुधवार की देर शाम खेत की सिंचाई कर रहे किसान को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल किसान को सीएचसी लालगंज में भर्ती करया गया। डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। देर रात वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नाउपुर गांव नवासी लाल बहादुर यादव उम्र 50 वर्ष पुत्र राजाराम यादव बुधवार की देर शाम साढ़े सात बजे अपने घर से कुछ दूरी पर सीवान में ट्यूबेल से खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलने पर सीओ लालगंज और कोतवाल देवगांव मौके पर पहुंचे। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि मामला रंजिश का लग रहा है।