फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की जगह तस्करों को बेच दिए बरामद पशु, एसपी ने थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज किया लाइन हाजिर

Fri, 25 Oct 2019 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में पशु तस्करी मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने अदलहाट थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा और नरायनपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार चौबे को लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को प्रभारी सर्विलांस सेल से थाना प्रभारी निरीक्षक अदलहाट बनाया गया है। उपनिरीक्षक सजीव कुमार सिंह को स्वाट टीम से प्रभारी चौकी नरायनपुर थाना अदलहाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दरअसल, अदलहट थाना और नारायनपुर चौकी प्रभारी ने अगस्त माह में मवेशी बरामद किए थे, जिसे ग्रामीणों को सौंपा था। शिकायत पर एडीजी जोन वाराणसी ने जांच कराई तो पता चला कि मवेशी किसी ग्रामीण के पास नहीं है। जिनको मवेशी बेचे गए थे वे पशु तस्कर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश पर पशु खरीदने वाले लोगों पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में अदालहाट और नरायनपुर  चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें