फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में 60 साल के बुजुर्ग ने आठ साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

Sat, 02 Feb 2019 06:49 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग ने आठ साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। हैवानियत के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार को जिले के लंका थाना अंतर्गत करौंदी क्षेत्र की एक कॉलोनी में ननिहाल में रह रही आठ वर्षीय मासूम के साथ  आदित्य नगर निवासी प्रेम पटेल ने दुष्कर्म किया है। लंका थाने में पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वो अपने मायके में रहती है। बीते 31 जनवरी की दोपहर आरोपी प्रेम पटेल उसकी मासूम बच्ची को बहला-फुससलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस घिनौनी हरकत से बच्ची काफी डरी हुई थी, जिससे वह किसी को कुछ बता ना सकी। उसकी तबीयत खराब हुई तो घटना की जानकारी हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है। आरोपी की खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें