फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख नगद और लाखों के गहने समेट ले गए चोर

Tue, 01 Mar 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंका थाना की साकेत नगर कॉलोनी में रविवार की रात अरविंद त्रिपाठी का घर चोरों ने खंगाल डाला। ताला और कुंडी तोड़कर घर में घुसे चोर चार लाख रुपये नगद और चार लाख रुपये से ज्यादा कीमत के जेवरात समेट ले गए। सोमवार को सुबह सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। अरविंद ने साकेत नगर स्थित अपने घर से थोड़ी ही दूर पर एक नया मकान बनवाया है। शनिवार को उसी मकान का गृह प्रवेश था। इसके चलते परिवार और बाहर से आए मेहमान नए मकान में ही ठहरे थे।
विज्ञापन



सोमवार को सुबह अरविंद की मां पुराने मकान पर पहुंचीं तो ताले टूटे हुए और कुंडियां उखाड़ी हुई थीं। मां की सूचना पर अरविंद और परिवार के लोग भागकर घर पहुंचे। अरविंद ने बताया कि चार लाख रुपये नगद और घर की महिलाओं व बुआ के चार लाख रुपये से ज्यादा के गहने आलमारी और अटैची तोड़कर चोर ले गए हैं।

अरविंद के घर में उनकी लाइसेंसी रायफल और पिस्टल भी रखी हुई थी लेकिन चोरों ने असलहों को हाथ नहीं लगाया। पुलिस का कहना था कि बीते साल अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान दशाश्वमेध में दरोगा से छीनी गई पिस्टल का अभी तक पता नहीं लगा। ऐसे में यदि चोर असलहे ले जाते तो परेशानी बढ़ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें