फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस और हाइवा ट्रक की भिड़ंत से दर्जन भर यात्री घायल, पांच की हालत गंभीर

Thu, 03 Oct 2019 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद लगी भीड़ और मौके पर पुहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक प्राइवेट बस और एक हाइवा ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जिले के चोपन थाना क्षेत्र के बघनाला के पास गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे मिर्जापुर से यात्रियों से भरी प्राइवेट बस रेनुकूट की ओर जा रही थी। वहीं इसी दौरान सामने से आ रहे एक हाइवा ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पांच घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

घायलों में दो होमगार्ड के जवानों के साथ एक पुलिस के जवान को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मानें तो सारी गलती हाइवा ट्रक की है। जो गलत साइड से आ रहा था। साथ ही स्पीड भी ज्यादा थी। वहीं दुर्घटना के बाद संड़क पर जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे करवा यातायात बहाल कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें