फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर : पुरानी रंजिश में हुई कहासुनी, दबंगों ने युवक को मारी गोली

Tue, 05 Mar 2019 12:19 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। घायल युवक का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव निवासी सचिन (20) पुत्र रामनिवास का गांव के ही दो युवकों के साथ पुरानी रंजिश है। इसी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम विवाद हो गया। बात बढ़ते हुए देर नहीं लगी और दबंगों ने सचिन को तमंचे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सचिन को मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। गोली लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामूली विवाद एवं पुरानी रंजिश में गोली चली है। पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें